नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार 353 हो गई। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा केस बढ़े और 10 हजार 246 मरीज ठीक भी हो गए। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 5024 संक्रमित मिले। उधर, अनलॉक-1 यानी जून के महीने में 3 लाख से ज्यादा मरीज बढ़ गए। एक जून को 1 लाख 98 हजार 371 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3 लाख 11 हजार 095 मरीज बढ़ गए और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख से ज्यादा हो गया। अच्छी खबर यह है कि भारत में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। इस दौरान रिकवरी रेट में भी 16% की बढ़ोतरी हुई और यह अब 58.26% पर पहुंच गया है। अनलॉक-1 में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए। यानी एक्टिव और स्वस्थ हुए मरीज के बीच में गैप बढ़ा है। इसे ऐसे समझें- एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तब एक्टिव केस 97 हजार 008 थे, तो रिकवर केस की संख्या 95 हजार 744 थी। उस वक्त 1264 एक्टिव केस ज्यादा थे। 9 जून के बाद रिकवर केस एक्टिव केस से ज्यादा होते गए। 26 जून को एक्टिव केस 1 लाख 97 हजार 784 और रिकवर केस 2 लाख 95 हजार 917 हो गए। दोनों के बीच 98 हजार 133 का अंतर हो गया।
Post Top Ad
Saturday, June 27, 2020

देश में पिछले 24 घंटे में 18256 कोरोना के मरीज बढ़े, अब तक 5.09 लाख केस
Post Bottom Ad

सेवक दास दीवान
संपादक, रिपोर्टर क्रांति
प्रदेश कार्यालय - प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट रायपुर (छ ग)