सुनील यादव
गरियाबंद। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक लिया। जिले में लाकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया तथा नागरिकों के मददगार बन कर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने निर्देशित किया। लाकडाउन के बाद की परिस्थिति में सामंजस्य के साथ ड्यूटी करने हिदायत दिया। विगत दिवस विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए निदेर्शों का पालन करने कहा। गाँव में बने कोरेंटाईन सेंटर का पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा भ्रमण अवश्य करे। मास्क की अनिवार्यता को लागू करें। अनावश्यक घुमने वाले एवं तीन सवारी दो पहिया वाहनो पर कार्यवाही करने बताया। साथ ही सभी थानो में पेंडिंग अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों का जल्दी से निकाल कार्यवाही करने हिदायत दिया गया।