वरिष्ठ पत्रकार मिश्रा बने इंटक के जिला महामंत्री - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 4, 2020

वरिष्ठ पत्रकार मिश्रा बने इंटक के जिला महामंत्री


बसना। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी, छ.ग. प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव   कृष्ण गोपाल त्रिपाठी  एवं उजार्वान छ.ग. प्रदेश अध्यक्ष . राकेश सिंह बैस  के अनुशंसा पर महासमुंद जिलाध्यक्ष   संतलाल बारीक की अनुशंसा पर बसना निवासी नंदलाल मिश्रा (वरिष्ठ पत्रकार) को जिला वरिष्ठ महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि  नंद लाल मिश्रा  एक कुशल समाज सेवक के साथ साथ  पत्रकारिता के क्षेत्र में कई पदों पर रहे हैं। इनकी धारदार लेखनी से बसना क्षेत्र की भलीभांति की जनता परिचित हैं। मिश्रा की  नियुक्ति प्रदेश कार्यालय रायपुर में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री राकेश सिंह बैस के द्वारा  एवं जिलाध्यक्ष  संतलाल बारीक  एवं जिला उपाध्यक्ष  महिपाल सिंह जटाल  केअनुमोदन से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष माननीय अंजय चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी  इन्द्र कुमार डडसेना, सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष  बाजुलाल चंद्रा  ब्लॉक महामंत्री काशीराम साहू  एवं ब्लॉक मीडिया प्रभारी खीर कुमारी  एवं इंटक के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे!   नंदलाल मिश्रा की नियुक्ति पर सभी पत्रकार साथी,ईष्ट मित्रों एवं  इंटक परिवार ने बधाई व शुभकामनाएँ दी है।

Post Bottom Ad

ad inner footer