इंडिगों कार में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते 03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार वाहन के पीछे डिक्की में बोरियों के अन्दर छुपाकर कर रहे थे अवैघ गांजा की तस्करी आरोपियों से कुल 100 कि0ग्रा0 कीमती 20,00,000 (बीस लाख) रूपयें का अवैध गांजा जप्त.... - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 9, 2021

इंडिगों कार में अवैध रूप से गांजा की तस्करी करते 03 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार वाहन के पीछे डिक्की में बोरियों के अन्दर छुपाकर कर रहे थे अवैघ गांजा की तस्करी आरोपियों से कुल 100 कि0ग्रा0 कीमती 20,00,000 (बीस लाख) रूपयें का अवैध गांजा जप्त....

महासमुन्द- पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग पटेल ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर विस्फोटक सामग्री, नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी कि दिनांक 08.09.2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिलें बरगढ़, ओडिशा की ओर से सिंघोडा/सरायपाली के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर थाना सिंघोडा की टीम तत्काल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 में नाकेबंदी कर मुखबीर से अनुसार बतायें गये वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक भूरे रंग का टाटा इंडिगों कार क्रमांक OD 02 AS 0876 तेजरफ्तार से ओडिशा से आ रही थी। जिसे ग्राम गनियारीपाली रियाज ढाबा के पास रोका गया। तीनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम *(01.) फकीर राजहंस पिता पूजा ठाकुर राजहंस उम्र 35 साल जाति गाड़ा साकीन लक्ष्मी प्रसाद थाना सदर बौध जिला बौध ओडिशा (02.) करण सिंह पिता गोपाल सिंह उम्र47 साल जाति मोची साकिन चितौरा थाना सुरखी जिला सागर मध्य प्रदेश, तथा (03.) कुंवर सिंह पिता रामा अहिरवाल उम्र 46 साल जाति अहिरवार साकीन गुरैया थाना सुरखी जिला सागर मध्य प्रदेश के रहने वाले है।* जिनसे पूछताछ करने पर ओडिशा का होना और सम्बलपुर ओडिशा से अमरकंटक, मध्यप्रदेश को जाना बतायें। ओड़िसा से किस कार्य से मध्यप्रदेश जाने के संबंध में पूछताछ किया गया तो गोलमोल जवाब देने लगे। थाना की टीम को शक हुआ और वाहन की तलाशी लिया गया तो वाहन के पीछे सीट में चार प्लास्टिक बोरी दिखाई दी बोरियों को खोल कर देखा गया जिसमें प्लास्टिक बोरी के अन्दर भुरे रंग का टेप लगा हुआ पैकेट दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर 100 पैकेट में गांजा भरा हुआ मिला। अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 100 पैकेट में कुल 100 किलो ग्राम गांजा कीमति 20,00,000/- रूपये, एक टाटा इंडिगों कार कीमति 4,00,000/- रूपये, 03 नग किपैड मोबाई कीमति 1,500/- रूपये कुल जुमला कीमति 24,01,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।* यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू व अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंडा उनि0 चन्द्रकान्त साहू, आर. जीवर्धन बरिहा, अंकित पटनायक, दाशरथी सिदार, बसंत कुमार संजय, रोहित सिदार के द्वारा की गई है।



Post Bottom Ad

ad inner footer