नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार रोजाना नए-नए आंकड़ों को छू रहा है. एक दिन में करीब 25 हजार नए मरीज मिले है. संक्रमितों की संख्या के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 24 हजार 879 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 487 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7 लाख 67 हजार 296 हो गई है. जिनमें से 2 लाख 69 हजार 789 सक्रिय मामले हैं. इस महामारी से 4 लाख 76 हजार 78 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक 21 हजार 129 लोगों की मौत हो चुकी है.
Post Top Ad
Thursday, July 9, 2020
देश में एक दिन में मिले करीब 25 हजार नए कोरोना मरीज, कुल आंकड़ा 7.67 लाख के पार
Post Bottom Ad
सेवक दास दीवान
संपादक, रिपोर्टर क्रांति
प्रदेश कार्यालय - प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट रायपुर (छ ग)


