पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व पूर्व सांसद अभिषेक के खिलाफ EOW में शिकायत दर्ज करवाने पहुँचे कांग्रेसी - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 7, 2020

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व पूर्व सांसद अभिषेक के खिलाफ EOW में शिकायत दर्ज करवाने पहुँचे कांग्रेसी

रायपुर। राजधानी रायपुर के राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय में कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व उनके पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे हैं ।
आपको बता दे कि कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंह व उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा कि निर्वाचन के दौरान गलत जानकारी देकर रमन परिवार ने न केवल जनता को गुमराह किया है बल्कि शासन को भी करोड़ो के राजस्व की हानि पहुँचाई है।
कांग्रेस के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी ने कहा कि वर्ष 1998 में कवर्धा से चुनाव हारने के पश्चात रमन सिंह कर्ज में डूबे हुए थे परंतु वर्ष 2003 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी आय में अचानक वृद्धि हुई जबकि न ही उनकी कोई खास पैतृक संपत्ति है न ही आय का कोई स्रोत कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि शपथ पत्र में सिंह परिवार ने अपने आय के स्रोत का उल्लेख नहीं किया है व तथ्यहीन जानकारी देकर शासन को गुमराह किया है।
साथ ही निवर्तमान रमन सिंह राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार में निवासरत है जहाँ की जमीन की कीमत 2000 रुपए प्रति वर्गफुट है। इसमें सिंह परिवार ने महलनुमा मकान बनाया है। कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया है कि सिंह परिवार ने आम जनता से धोखाधड़ी कर भ्रष्टाचार कर आय वर्जित की है जो कि संगीन अपराध की श्रेणी में आता है।

Post Bottom Ad

ad inner footer