*केन्द्रीय मोटर व्हीकल नियम (पांचवा संशोधन) नियम 2022 के संबंध में राज्य के अन्य जिलों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 7, 2023

*केन्द्रीय मोटर व्हीकल नियम (पांचवा संशोधन) नियम 2022 के संबंध में राज्य के अन्य जिलों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

 



 दंतेवाड़ा -संशोधित केन्द्रीय मोटर व्हीकल नियम (पांचवा संशोधन) नियम 2022 के संबंध में राज्य के अन्य जिलों को प्रशिक्षित किए जाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला दंतेवाड़ा को नामित किया गया था। जिसके तहत आज दिनांक 06.09.2023 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राज्य के समस्त जिलों को दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। ज्ञातव्य हो कि संशोधित मोटर व्हीकल नियम के तहत पीड़ितों को त्वरित मुआवजा दिलाने हेतु माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गाइडलाइन्स जारी किये गए हैं जिसमें सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में दुर्घटना से संबंधित जानकारी माननीय न्यायालय (दावा अधिकरण) के समक्ष समयसीमा में प्रस्तुत करने के सख्त निर्देष दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आर.के बर्मन के निर्देशन में व उप पुलिस अधीक्षक  के.के. चन्द्राकर (यातायात) दन्तेवाड़ा के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना द्वारा सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में समयसीमा के भीतर प्रथम दुर्घटना रिपोर्ट (48 घंटे में ), अंतरिम दुर्घटना रिपोर्ट (50) दिनों में एवं विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (90) दिनों में पेश किया जा रहा है।  दंतेवाड़ा जिला द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किये गए हैं। 

दंतेवाड़ा जिला द्वारा किए गए कार्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ के अन्य समस्त जिलों को ऑन लाईन प्रशिक्षित करने का जिम्मा पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा को दिया गया था। पुलिस अधीक्षक  गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार  राम कुमार बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  के.के. चन्द्राकर द्वारा आज ऑन लाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना घटित होने के पश्चात् विवेचना अधिकारी के दायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए निर्धारित समय सीमा (48घंटे, 50दिन, 90दिन) के अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत प्रारूप 01 से 10 तक की सम्पूर्ण जानकारी कब और कहां प्रेषित किये जाने हैं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस ऑनलाईन प्रशिक्षण इसके मॉनीटरिंग हेतु दन्तेवाड़ा जिले द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से कैसे आसान बनाया जा सकता है के संबंध में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान  संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात), पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, ने सॉफ्टवेयर द्वारा वाहन दुर्घटना प्रकरणों की मानीटरिंग करने के सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा स्वयं के बनाए सॉफ्टवेयर के माध्यम से सतत समीक्षा करते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जा रहा है जो प्रशंसनीय हैै। राज्य के समस्त जिलों को दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना दन्तेवाड़ा पुलिस के लिए गर्व की बात रही।  ऑनलाइन प्रशिक्षण के इस दौरान आर.एम. (आई.आर.ए.डी.)  अभिषेक पाणीग्राही, सहायक उप निरीक्षक प्रह्लाद निर्मल, सेफ्टी सेल से प्र.आर. 61-  भावसिंह नेताम व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer