विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान * श्रीमती चातुरी नंद विधायक के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 28, 2024

विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान * श्रीमती चातुरी नंद विधायक के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न

 


 


सरायपाली -महिला दिवस पत्रिका   विमोचन का कार्यक्रम सुंदरकांड रामायण  पाठ के साथ मुख्य अतिथि  श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली, अध्यक्षता श्रीमती अनिता चौधरी समाजसेविका विशिष्ट अतिथि कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली उर्मिला खाखा जनपद सदस्य तारेश्वरी नायक संयोजिका अखिल भारतीय अघरिया अगरिया समाज मंजू लता पटेल प्राचार्य के पी आई स्कूल सरायपाली, के गरिमामयी उपस्थिति में पंचायत भवन जोगनी पाली की पावन धरा में ज्वाला महिला समूह एवं माता सावित्रीबाई फुले समूह के तत्वाधान में संपन्न हुआ। 

  महिला दिवस समारोह 2024 के इस आयोजन में विभिन्न महिलाओं ने पारंपरिक प्रतियोगिताओं जैसे झिटी, रंगोली ,गीली मिट्टी का खिलौना बर्तन बनाना , चौक पुराना  , कलश सजाओ सुआ नाच आदि में भाग लिया।

 कार्यक्रम में प्रतियोगिता के साथ-साथ  पत्रिका का विमोचन विधायक के कर कमलों संपन्न हुआ। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान 2024  से सम्मानित किया गया। रामायण का पाठ शकुंतला चौधरी ,गौरी चौधरी, सुनीता साहू, कुंती साहू द्वारा किया गया । मंच संचालन सुश्री शुभ्रा डड़सेना द्वारा किया गया।गंगा बाई ,सिदार  गौरी बग्गा, सुरेंद्री नायक, सुबल्या साहू, संतोषी चौधरी, निर्मला एवम् अन्य महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

   उत्कृष्ट महिला सम्मान 2024 के लिए सुश्री शुभ्रा डड़सेना को साहित्य के क्षेत्र में, संजिदा खान को स्वास्थ्य के क्षेत्र में, जमुना पटेल को महिला सुरक्षा , अंजलि अग्रवाल को धार्मिक कार्य , गायत्री मिश्रा को शौर्य के लिए ,चंद्रलेखा खाखा को सक्रियता के लिए गंगा पटेल को महिला कृषि विस्तार हेतु, सीता सतपथी को महिला उत्थान के लिए, सरिता साहू को भारतीय संस्कार के विस्तार हेतु  सम्मानित किया गया।  इस साल महिला पत्रिका 2024 का "विषय महिला उत्पीड़न एवं समाधान" था। यह पत्रिका उन घरेलू महिलाओं के लिए लाभप्रद है जो किसी भी प्रकार की उत्पीड़न से पीड़ित है। महिला दिवस समारोह का आयोजन  महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आगे लाने के उद्देश्य से रखा जाता है जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। प्रतियोगिताओं में रंगोली में कुसुम चौधरी प्रथम ,हस्तिना चौधरी द्वितीय रही । गिली मिट्टी के खिलौने में मीरा पटेल , ज्योत्सना चौधरी ,चैन कुमारी, चौक पुराना में लता चौधरी , सुबल्या साहू , विभा पटेल,  ज्योति निषाद , गंगा स्वाई,  सुशीला सागर ,सुवा नाच में कुटेला टीम  ने इनाम जीता। विधायक श्रीमती चातूरी नंद ने अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष श्रीमती अनिता चौधरी ने सभी का धन्यवाद देते हुवे आभार व्यक्त किया।

Post Bottom Ad

ad inner footer