बसना - बसना विधानसभा क्षेत्र के सांकरा, पिरदा, बसना, गढफुलझर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा अंतर्गत धान खरीदी केन्द्रों में धान उठाव नहीं होने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। इधर 14 नवंबर से धान की खरीदी लगातार हो रही है। धान उठाव नहीं होने की स्थिति में खरीदी बंद हो सकती है। राईस मिलर्स अपने बचे हुए भुगतान को लेकर अड़े हुए थे। छत्तीसगढ़ शासन और राईस मिलर्स के बीच समझौते का सार्थक परिणाम नहीं आने से किसानों और समिति प्रभारियों को भुगतना पड़ रहा है। आनलाईन टोकन के लिए भी परेशानी बढ़ी हुई है। डी ओ कटने के बावजूद राईस मिलरों के द्वारा धान नहीं उठाने से धान खरीदी केन्द्रों में धान का ढेर लगते जा रहा है।डी ओ कटने के बाद भी धान का उठाव व परिवहन नहीं किया जा रहा है। धान उठाव नहीं होने से समितियों के पास विकराल समस्या खड़ी हो गई है।
उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा पिरदा अंतर्गत सहकारी समिति पथरला,बरनाई दादर,नरसैय्यापल्लम,झारमुडा, चनाट, टांगापासा, भस्करापाली,तरेकेला, जगदीशपुर धान खरीदी केन्द्रों में धान शेष है जिसका परिवहन नहीं हुआ है। सांकरा सहकारी समिति शाखा अंतर्गत एक ऐसा धान उपार्जन केन्द्र डोंगरीपाली जहां पर धान 13518.40 क्विंटल, बिजेमाल में 11394.20 ,सावित्रीपुर 16446 क्विंटल पिरदा शाखा सहकारी समिति चनाट अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र में 15453 क्विंटल, गढ़ फुलझर शाखा के कुरचुंडी सहकारी समिति अंतर्गत इंदरपुर उपार्जन केन्द्र में 11064 क्विंटल धान खरीदी हुई है लेकिन अभी तक उठाव शून्य है। मुख्यालय से दूरस्थ गांवों में नये बने उपार्जन केन्द्र जहां पर चबुतरा भी नहीं बना है ऐसी स्थिति में धान उठाव में भारी विलम्ब होने से धान के खराब होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
बता दें कि पथरला में 31764 क्विंटल धान खरीदी हुआ है जिसमें राईस मिलर्स के द्वारा 240 क्विंटल, संग्रहण केन्द्र के द्वारा 3380 क्विंटल उठाव किया गया है।26879.20 क्विंटल धान शेष है। बरनाई दादर में 17391क्विं खरीदी, उठाव राईस मिलर्स 1400 क्विंटल,15993.60 क्विंटल,चनाट में 24044.40 क्विंटल खरीदी की गई है 1820 क्विंटल धान उठाव हुआ है।22266.40 क्विंटल धान शेष है।टांगापासा में 34839.20 क्विंटल खरीदी,5620 क्विंटल उठाव ,29219.20 धान उठाव होना शेष है। सांकरा सहकारी समिति शाखा अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र सुखीपाली में कुल धान खरीदी 27595.20 क्विंटल, जिसमें 8020 क्विंटल धान उठाव हुआ है 19575.20 क्विंटल के अलावा उपार्जन केन्द्र जेराभरन में 21596 .80 क्विंटल खरीदी,राईस मिलर्स को परिवहन 280 क्विंटल,21316.80 क्विंटल धान शेष है। सांकरा शाखा अंतर्गत 16 उपार्जन केन्द्रों से कुल 3,87195.20 खरीदी हुआ है जिसमें परिवहन मात्र 48132 क्विंटल और 3,39063.20 क्विंटल धान शेष है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार समिति प्रभारियों के द्वारा ऐसी स्थिति धान खरीदी नहीं किये की जाने बातें सामने आ रही है। समिति प्रबंधकों का कहना है कि 14 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो गया है। प्रत्येक साल 01 दिसंबर से धान उठाव प्रारंभ हो जाता था लेकिन इस साल धान उठाव नहीं होने के कारण उपार्जन केन्द्रों में धान रखने का जगह नहीं है। अगर जल्द धान का उठाव नहीं होने की स्थिति मे खरीदी बंद सकती है। किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार को इस ओर से विशेष रूप से ध्यान देने आवश्यकता है।
* राईस मिलर्स हड़ताल पर थे इस वजह से धान उठाव एवं परिवहन में दिक्कतें आ रही थी।राईस मिलो का हड़ताल समाप्त हो चुका है। लगातार डी ओ कट रहा है।दो तीन दिनों में यह समस्या नहीं रहेगी। प्रतिदिन जिले भर में दो लाख क्विंटल धान का उठाव होगा।
टिकेन्द्र राठौर
जिला विपणन अधिकारी
महासमुन्द