राज्यसभा सांसद उड़ीसा निरंजन बिशी का सवरा समाज ने किया भव्य स्वागत *सवरा समाज ने बार नयापारा अभ्यारण्य को माता शबरी के नाम किये जाने की मांग की - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 1, 2026

राज्यसभा सांसद उड़ीसा निरंजन बिशी का सवरा समाज ने किया भव्य स्वागत *सवरा समाज ने बार नयापारा अभ्यारण्य को माता शबरी के नाम किये जाने की मांग की




सरायपाली - फुलझर अंचल सवरा समाज ने उड़ीसा के निरंजन बिशी राज्यसभा सांसद के सरायपाली नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

  बता दें कि सवरा समाज फुलझर अंचल का सामाजिक बैठक आयोजित किया गया।सवरा समाज के उड़ीसा से राज्यसभा सांसद निरंजन बिशी को आमंत्रित किया गया था। सामाजिक सम्मेलन में पधारे निरंजन बिशी राज्यसभा सांसद आतिशबाजी,पुष्पमाला पहना कर हर्षोल्लास के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

  उल्लेखनीय है कि सवरा समाज का छत्तीसगढ़ में 32% आबादी है लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से समाज पिछड़ा हुआ है। अनुसूचित जन जाति समुदाय से आने वाले सवरा समाज को सरकार में निगम, मंडल, आयोग के अलावा राज्यसभा स्थान दिया जाना चाहिये। सरायपाली के नवीन विश्राम गृह में आयोजित बैठक सवरा समाज के सामाजिक बंधुओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार मांग की है कि आने वाले समय में सांसद, विधायक के लिए मौका दिया जाना चाहिये। 

  गौरतलब है कि सवरा समाज के द्वारा सिंघनपुर में प्रति वर्ष दस दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। समाज की कुल देवी माता शबरी की पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना सवरा समाज करता है। शिवरीनारायण में माता शबरी का प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर देश के कोने कोने से श्रद्धालु माघ पूर्णिमा मेला में लाखों की संख्या में आते हैं। 


 *बार नयापारा अभ्यारण्य को माता शबरी के नाम किया जाये -


 छत्तीसगढ़ सवरा समाज ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है कि बार नयापारा अभ्यारण्य को माता शबरी के नाम किया जाये। उक्त अवसर पर  प्रदेश अध्यक्ष पी एल सिदार, जयदेव भोई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,युवराज रावल, गजानंद भोई, चिंतामणि,सूरज सिदार, तपन भोई के अलावा सैंकड़ों की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer