बसना ब्लॉक इंटक का हुआ गठन - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 31, 2020

बसना ब्लॉक इंटक का हुआ गठन

राकेश साहू बने बसना ब्लॉक अध्यक्ष,

बसना।
 राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बैस के निर्देशन में महासमुंद जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक की उपस्थिति मे
बसना ब्लॉक के  पदाधिकारियों का गठन किया गया। उक्त  कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रकुमार डडसेना, सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष बाजू लाल चंद्रा, ब्लॉक सचिव सुखचंद दास मानिकपुरी, बसना के वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना के सचिव महिपाल सिंह जटाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रज्जू छाबड़ा की उपस्थिति में बसना ब्लॉक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
 जिसमें सक्रिय युवा नेता महिपाल सिंह जटाल को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) महासमुंद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा बसना ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राकेश साहू की नियुक्ति की गई। बसना ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष पद पर अमरू नायक, रसोड़ा जोन के अध्यक्ष प्रमोद होता, देवरी जोन के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती देवकी जगत, ब्लॉक महामंत्री शिवम साहू तथा बसना ब्लॉक संरक्षक के पद पर रविशंकर साहू की नियुक्ति की गई है।
महासमुंद जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक ने चर्चा करते हुए बताया कि इंटक का उद्देश्य मजदूर वर्ग के हितों में कार्य करना है हमारे सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ता समर्पण भाव से गरीब मजदूर वर्ग के हित एवं विकास के लिए कार्य कर करते हुए कांग्रेस पार्टी  को मजबूती प्रदान करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री बारीक ने आगे बताया कि महासमुंद जिला के सभी ब्लॉक में तथा जोन स्तर में पदाधिकारी गठन कर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन सरायपाली के ब्लॉक सचिव सुखचंद दास मानिकपुरी के द्वारा किया गया तथा समापन एवं आभार प्रदर्शन सक्रिय कांग्रेसी नेता महिपाल सिंह जटाल के द्वारा किया गया।

Post Bottom Ad

ad inner footer