कैबिनेट के फैसले / खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया, धान में 53 रुपए का इजाफा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 1, 2020

कैबिनेट के फैसले / खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया, धान में 53 रुपए का इजाफा


250 करोड़ रुपए तक टर्नओवर वाले बिजनेस मीडियम एंटरप्राइजेज कहलाएंगे
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आज अहम फैसले हुए। खरीफ की 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। सरकार का कहना है कि किसानों को एमएसपी के जरिए उनके लागत मूल्य से 50-83% ज्यादा मूल्य मिलेगा। धान का एमएसपी 53 रुपए बढ़ाकर 1,868 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके अलावा एमएसएमई (छोटे) उद्योगों से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी दी गई।
अब 250 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाले बिजनेस मीडियम एंटरप्राइजेज कहलाएंगे। पिछले महीने घोषित किए गए 20 लाख करोड़ के पैकेज में एमएसएमई की परिभाषा बदलने का ऐलान किया गया था। कैबिनेट ने इसे भी मंजूरी दे दी है।

किस फसल का एमएसपी कितना?

फसल       2019-20 में एमएसपी 2020-21 में एसएसपी
सामान्य धान       1,815 1,868
ए-ग्रेड धान       1,835 1,888
ज्वार       2,570 2,620
बाजरा      2,000 2,150
कपास       5,255 5,515
कपास (लंबा रेशा) 5,550 5,825
कैबिनेट के अन्य फैसले-
  • किसानों को समय पर कर्ज चुकाने में सब्सिडी की स्कीम 31 अगस्त तक बढ़ाई।
  • छोटे-मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए 50 हजार करोड़ रुपए का फंड आॅफ फंड्स मंजूर।
  • आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे एमएसएमई के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कर्ज की स्कीम मंजूर।
  • एमएसएमई की परिभाषा बदलने की मंजूरी, अब 250 करोड़ रुपए तक टर्नओवर वाले बिजनेस मीडियम एंटरप्राइजेज कहलाएंगे।

अर्थव्यवस्था में तेजी की कवायद
31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म हो गया। आज से अनलॉक-1 शुरू हो गया है। लिहाजा सरकार अब अर्थव्यवस्था में तेजी लाना चाहती है। अब एक से दूसरे जिले या राज्य में जाने के लिए ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी। अब रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। पहले शाम 7 से सुबह 7 बजे तक पाबंदी थी।

Post Bottom Ad

ad inner footer