शव को बिना हाथ लगाए तैयार कर दी डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दो साल की जांच के बाद अब एफआईआर - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 13, 2020

शव को बिना हाथ लगाए तैयार कर दी डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दो साल की जांच के बाद अब एफआईआर

जशपुर। शव को बिना छुए पोस्टमार्टम करने के मामले में दो साल बाद अब संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार जिले के मनोरा अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक किशोर चौहान ने साल 2018 में अज्ञात शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की थी। तब चूंकि मृतक की कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए पुलिस ने अज्ञात शव को दफनाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद मृतक के परिजनों ने शिकायत की थी कि शव को बिना हाथ लगाए ही पीएम कर दिया गया है। तब इस मामले का खुलासा हुआ।

कपड़ों से हुई पहचान

11जून 2018 को मनोरा पुलिस को अज्ञात शव मिला था। इसे जांच के बाद दफना दिया गया। मृतक के कपड़े, चप्पल को देखकर परिवार वालों ने जस्टिन तिर्की के रुप में उसकी पहचान की। 20 जून 2018 को जिला प्रशासन से अनुमति लेकर कब्र से शव को निकलवाया गया। शव को देखने पर पता चला कि उसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ है, क्योंकि पोस्टमार्टम होने पर शरीर में कट लगाया जाता है। शव का पोस्टमार्टम किया गया। डॉ. रोशन बरियार, डॉ.  पी केरकेट्टा ने बताया कि बिना शव को हाथ लगाए ही डॉ किशोर चौहान ने रिपोर्ट बना दी थी। जस्टिन की रिपोर्ट में मौत के कारण सामान्य पाए गए थे।

Post Bottom Ad

ad inner footer