जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा का गाजे- बाजे के साथ भव्य स्वागत शुभचिंतकों ने फल और मिठाई से तौल करके किया सम्मान कार्यकर्ता मिलन व होली मिलन समारोह में दिखा उत्साह - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 12, 2025

जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा का गाजे- बाजे के साथ भव्य स्वागत शुभचिंतकों ने फल और मिठाई से तौल करके किया सम्मान कार्यकर्ता मिलन व होली मिलन समारोह में दिखा उत्साह

 


बसना। जनपद पंचायत बसना के  क्षेत्र क्रमांक 21 में पहली बार जनपद सदस्य बने और निर्वाचित होने के बाद प्रथम अंकोरी आगमन पर जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा का क्षेत्रवासियों, आम नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।  विजयी होने के पश्चात सर्वप्रथम प्रकाश ने ग्राम देवता ठाकुर देव व श्री जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन कर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। 


ग्रामवासियों ने प्रकाश सिन्हा का जगह-जगह हार फूल माला और गाजे- बाजे पर के साथ आतिशबाजी से स्वागत किया। वहीं मिठाइयां खिलाकर शाल श्रीफल के साथ अंगवस्त्र से आत्मीय स्वागत किया गया।


क्षेत्रवासियों के आत्मीय अभिनंदन पर जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने क्षेत्र के देवतुल मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।  सिन्हा ने चुनाव हुए आपसी मतभेद गिले शिकवे को भूला कर  क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित  जनपद क्षेत्र के समस्त सरपंच, उप सरपंच, पंच को साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर अंकोरी जनपद क्षेत्र को एक आदर्श जनपद बनाना पहली प्राथमिकता होगी। श्री सिन्हा ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा विकास तभी होगा जब हम सब मिलकर एक जुट होकर काम करेंगे।  मैं आशा ही नहीं विश्वास दिलाता हूं कि वह दिन दूर नहीं होगा जब बसना जनपद क्षेत्र किसी मॉडल के रूप में विकसित होते दिख रहा होगा। बसना विधायक का भी सपना है बसना विधानसभा को मॉडल के रूप में विकसित करना , इसी सपने को साकार करने की बात कही। 

   


       पूर्व सैनिक एवं ग्राम के प्रमुख  वेणुधर साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरी उम्र 84 वर्ष हो गई है। लेकिन आज तक किसी ने इस गांव में इतना मान सम्मान, स्वागत नहीं किया जितना प्रकाश ने किया। ग्राम और जनपद के विकास के लिए प्रकाश सिन्हा को बहुत-बहुत बधाई और आशिर्वाद देता हूं। आदिवासी समाज के फुलझर अंचल के प्रमुख बरतराम नागेश ने कहा कि प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास प्रकाश के हाथों में है। पूरा विश्वाश है प्रकाश क्षेत्र के प्रगति और किसानों के हित में सदैव कार्य करने की बात कहीं। नवनिर्वाचित पार्षद शीत गुप्ता ने भी भी सिन्हा को बधाई देते हुए बताया कि वे प्रकाश के साथ 10 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे है। नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से 24 घंटे कोई निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटने वाले भाई प्रकाश सिन्हा है। क्षेत्र ने अच्छे जनसेवक को चूना है जिसके लिए समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। 


        उक्त कार्यक्रम में  पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, आदिवासी समाज प्रमुख बरतराम नागेश, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, पूर्व जनपद सदस्य अरुण नायक, बरोली जनपद सदस्य प्रेमबाई नरेश साव, गढफुलझर जनपद सदस्य सुशीला मलिक, खेमडा जनपद सदस्य विलासिनी वृंदावन प्रधान, चनाट जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेश नायक, बड़ेसाजापाली जनपद सदस्य मीरा ऋषिकेश पटेल, ग्राम पंचायत अंकोरी सरपंच मिश्रा दीप, पलसापाली सरपंच प्रतिनिधि वीरू यादव, कायतपाली सरपंच गीतांजली यादव, देवरी सरपंच सुरेश कोसरिया, कायतपाली उपसरपंच जानकी डड़सेना, गढ़फुलझर सरपंच प्रतिनिधि हरजिंदर सिंह, बसना नगर के पार्षद राकेश डड़सेना, शीत गुप्ता, पत्रकार साथी सेवक दास दीवान, ऋषिकेशन दास, अनिक दानी, अभय घृतलहरें, अरुण साहू, डॉ. ओमेश डड़सेना समेत परिवार जन, कीर्तन दल, भागवत पार्टी, महिला समूह सहायता, खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।


मिलन समारोह में आधिकारियों को दी नसीहत 


श्री सिन्हा ने कार्यक्रम के दौरान कहा विष्णु भगवान के सुदर्शन चक्र से कोई नहीं बच सकता ठीक वैसे ही हमारे विष्णु देव सरकार से कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता, वैसे बसना जनपद क्षेत्र में प्रकाश की तेज किरणे से कोई नहीं बच पाएगा। प्रकाश ने शपथ लेते ही अधिकारी कर्मचारियों से ईमानदारी से काम करने को कहा है। काम को टालने और कार्यालय के चक्कर लगवाने वाले अधिकारी कर्मचारी को नसीहत दी है। साथ ही चापलूसी, रिश्वखोरी कोई करेगा तो अंकोरी क्षेत्र की युवा टीम सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही। 



मिठाई और फल से किया तुलादान 



नवनिर्वाचित जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा का शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के युवाओं ने प्रकाश सिन्हा को मिठाई एवं फलों से तौला कर तुलादान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में जबर्दस्त उत्साह का माहौल नजर आया। तुलादान से प्राप्त मिठाई फल को उपस्थित लोगों में वितरण किया गया।  साथ ही क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत कर आशिर्वाद प्रदान किया।

Post Bottom Ad

ad inner footer