कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष की अगवाई में विधि विधान से अस्थियों का किया गया विसर्जन - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 6, 2020

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष की अगवाई में विधि विधान से अस्थियों का किया गया विसर्जन

सुनिल यादव 
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेसानुसार लॉक डाऊन के दौरान प्रदेश में मृत जनों की अस्थियाँ विसर्जित नहीं की जा सकी थी। उनकी अस्थियाँ विसर्जन प्रयागराज में कराने का निर्णय लिया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार को जिम्मेदारी सौंपा गया।
इस जिम्मेदारी का बखुबी निर्वहन करते हुए प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के अगुवाई में 2 जून 2020 को सुबह 10 बजे राजनांदगाव से अस्थी विसर्जन यात्रा प्रारम्भ हुई जो दुर्ग, रायपुर, सिमगा, बिलासपुर, पेंड्रा से अस्थि कलश संग्रहित करते दिनांक 3 जून को प्रयागराज पहुँची जहाँ त्रिवेणी संगम में पण्डितोें के मार्गदर्शन मे पूरे विधि विधान से अस्थियोे का विसर्जन  किया गया। 
उक्त कार्यकम का फेसबुक के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। 4 जून को प्रात: उक्त यात्रा की सकुशल रायपुर वापसी हुई। यात्रा के प्रभारी सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अरुण ताम्रकार  के द्वारा दिवंगतों के परिजनों को प्रयागराज से लाये गए प्रसाद स्वरूप गंगाजल माला इत्यादि सामग्री घर पहुंचाकर दिया गया। इस यात्रा में अरुण ताम्रकार के साथ महासचिव राजेश गुप्ता, वत्सल मेहता, रोशन राजपूत, विनय वर्मा, खिलेंद्र वर्मा भी शामिल थे। यात्रा के प्रयागराज पहुँचने पर प्रयागराज शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने भी अस्थि विसर्जन में सहयोग किया।

Post Bottom Ad

ad inner footer