पति संग अस्पताल से भागी कोरोना संक्रमित महिला - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 20, 2020

पति संग अस्पताल से भागी कोरोना संक्रमित महिला

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को संक्रमित महिला शोर मचाते हुए भाग गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपने पति के साथ वहां से भाग निकली। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को सूचना दी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आठ जून को महिला को भर्ती किया गया था। उसमें खून की कमी थी। उसे अल्टरनेट डेज पर खून चढ़ाया जा रहा था और कहीं रेफर करना संभव नहीं था। 13 जून को महिला को बुखार होने पर उसकी कोरोना जांच करवाई गई थी, जो पॉजिटिव आई। इसके बाद अस्पताल को एक दिन के लिए सील भी किया गया था। ट्रूनॉट मशीन की रिपोर्ट की क्रॉस जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजा गया तो बुधवार को सैंपल डेमेज बताते हुए दूसरा सैंपल मांगा गया। गुरुवार को फिर दूसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम को आनी थी। इससे पहले ही शुक्रवार सुबह महिला ने अस्पताल में डिस्चार्ज होने की बात को लेकर हंगामा कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को दूर से रोकने का भी प्रयास किया गया, लेकिन महिला अपने पति के साथ वहां से भाग गई। महिला का पता सही नहीं है और मोबाइल नंबर अस्पताल से जाने के बाद बंद कर लिया गया है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। गाजियाबाद के सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि महिला की दूसरी रिपोर्ट आने वाली थी। किसी ने उसको गलत जानकारी दी कि उसको डिस्चार्ज किया जाएगा। इस कारण महिला भाग गई।

Post Bottom Ad

ad inner footer