छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मामलों की पुष्टि, रायपुर में मिले 56 मरीज - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 9, 2020

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मामलों की पुष्टि, रायपुर में मिले 56 मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 146 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 68 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी रायपुर से रायपुर से 56, नारायणपुर से 38, बाजापुर से 13, कोरबा से 9, सरगुजा से 6, बलरामपुर से 5, बिलासपुर से 5, जांजगीर से 3, दंतेवाड़ा से 2, कांकेर से 2, बेमेतरा से 2, दुर्ग से 1, राजनांदगांव से 1, कवर्धा से 1, सूरजपुर से 1 और जशपुर से 1 मरीज सामने आई है। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3679 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 761 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 2903 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Post Bottom Ad

ad inner footer