नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख 22 हजार 603 हो गई है। यह शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 27 हजार 761 मरीज बढ़ गए। वहीं, 20 हजार 246 मरीज ठीक भी हुए। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7862 और तमिलनाडु में 3680 केस बढ़े। कर्नाटक में 2223 और देश की राजधानी दिल्ली में 2090 नए मरीज मिले। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश में 1608, उत्तरप्रदेश में 1338, तेलंगाना में 1278 और पश्चिम बंगाल में 1198 मरीज मिले। उधर, उत्तरप्रदेश में शुक्रवार की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू शुरू हो गया। इस दौरान सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी।
Post Top Ad
Saturday, July 11, 2020

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 27761 मरीज बढ़े, अब तक 8.22 लाख केस
Post Bottom Ad

सेवक दास दीवान
संपादक, रिपोर्टर क्रांति
प्रदेश कार्यालय - प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट रायपुर (छ ग)