प्रदेश में फिर मिले कोरोना के 65 नए मरीज - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 8, 2020

प्रदेश में फिर मिले कोरोना के 65 नए मरीज

रायपुर। प्रदेश में बुधवार को 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. जिला रायपुर से 13, जगदलपुर से 12, नारायणपुर से 10, राजनांदगांव से 8, दुर्ग से 5, दंतेवाड़ा से 4, कोरबा से 3, बेमेतरा, सरगुजा, कोरिया से 2-2, बालोद, गरियाबंद, सुकमा, कांकेर से 1-1 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. मंगलवार देर रात को कुल नए 11 (नारायणपुर से 7 एवं सरगुजा 4) कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. वहीं 107 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्च किये गए.
छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 191938 सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 3491 संक्रमित मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 2835 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए तथा 642 मरीज एक्टिव हैं.

Post Bottom Ad

ad inner footer