स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 25, 2020

स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेशानुसार उप संचालक जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ मनीन्द्र श्रीवास्तव को कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर, उप संचालक आर.पी. आदित्य संचालनालय लोक शिक्षण को जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायगढ़, प्राचार्य रजनी नेल्सन सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला धमतरी, प्राचार्य परसराम चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी, जिला लोक शिक्षण समिति जिला रायपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद और सहायक संचालक राजेन्द्र कुमार झा संयुक्त संचालक कार्यालय जगदलपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर पदस्थ किया गया है।

Post Bottom Ad

ad inner footer