बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस आरोपी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब सिविल लाइन थाना को कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कर दिया गया है। सिविल लाइन थाना को कंटेमनेंट जोन घोषित करने के बाद अब आगामी आदेश तक इस थाने की सीमा में आने वाले सभी कार्य तारबाहर थाने से संचालित होंगे। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में मैसूर से गिरफ्तार करके यहां उसे पुलिस लाई थी।
Post Top Ad
Monday, July 6, 2020

दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, बिलासपुर सिविल लाइन थाना कंटेनमेंट जोन घोषित
Post Bottom Ad

सेवक दास दीवान
संपादक, रिपोर्टर क्रांति
प्रदेश कार्यालय - प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट रायपुर (छ ग)