एक ही परिवार के 5 लोग 2 कमरे में फंदे से लटके मिले - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 23, 2020

एक ही परिवार के 5 लोग 2 कमरे में फंदे से लटके मिले



टीकमगढ़। एमपी के टीकमगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। रविवार की सुबह एक ही परिवार के 5 लोगों की खुदकुशी के बाद जिले में हडकंप मच गया है। घर के कमरे का मंजर काफी खौफनाक था। परिवार के पांच लोग एक ही कमरे में फांसी के फंदे से झुलते नजर आए हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। मामले की जांच के लिए अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 की है। यहां रहने वाले मनोहर सोनी समेत इनके परिवार के 5 लोग फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले हैं। पांचों की मौत हो गई है। इसके बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे मौके पर पहुंचे हैं। अब फंदे पर लटके हुए लोगों के पैर जमीन में होने के बाद हत्या और आत्महत्या को लेकर मामला उलझा हुआ है।

वहीं, मृतकों में धर्मदास सोनी, पुणे सोनी, मनोहर सोनी, सोनम सोनी और सानिध्य है। धर्मदास सोनी वेटनरी पशु अस्पताल में नौकरी करते थे। कुछ महीनों पहले ही वह रिटायर हुए हैं। धर्मदास सोनी और उनकी पत्नी का शव एक साथ कमरे में लटक रहा था। वहीं, एम महिला जमीन पर लुढकी हुई थी। बच्चे का शव बॉक्स पर पड़ा हुआ था।

कई सवाल हो रहे हैं खड़े

कमरे के अंदर की हालत को देख कर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि जिन लोगों ने भी खुदकुशी की है, सभी के पैर जमीन से सटे हुए हैं और गले में फांसी का फंदा लटका हुआ है। ऐसे में सवाल है कि जमीन को जब पैर टच कर रहा है, तो खुदकुशी कैसे हो सकता है। पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या।


Post Bottom Ad

ad inner footer