बसना। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सनत महादेवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी पलारी जिला बलौदाबाजार को आगामी आदेश तक बसना जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार दिया गया है।
बता दें कि सनत महादेवा की प्रथम पदस्थापना सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर 2017 में जिला पंचायत बलौदाबाजार में हुआ था। ढाई साल सेवा देने के पश्चात इन्हें पलारी जनपद पंचायत का सीईओ बनाया गया। 11 माह सेवा देने के पश्चात पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बसना जनपद पंचायत का सीईओ बनाया गया है।
पंकज देव सीईओ के निलंबन के बाद स्थान रिक्त था
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दरम्यान रायपुर रेड जोन मे था। निवर्तमान बसना सीईओ पंकज देव के द्वारा शासन के दिशा निर्देश का उल्लंघन करते हुए प्रतिदिन रेड जोन से ग्रीन जोन प्रतिदिन आना जाना कर रहा था। उक्त खबर को लगातार दैनिक समवेत शिखर ने लगातार प्रकाशन कर आम जनता और शासन प्रशासन को अवगत कराया था। जिलाधीश महासमुन्द के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसका पंकज देव के द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। जिलाधीश महासमुन्द की अनुशंसा पर संभागायुक्त रायपुर के द्वारा निवर्तमान सीईओ को निलंबित करते हुए सरायपाली जनपद पंचायत के अतिरिक्त सीईओ जी डी सोनवानी को प्रभारी सीईओ बनाया गया था। पूर्ण रूप से सीईओ का पद रिक्त होने से बसना जनपद पंचायत का कार्य प्रभावित हो रहा था। नये सीईओ के आने से कार्य में गति आने की पूरी संभावना है।
श्री सनत महादेवा के पद ग्रहण करने पर जनपद पंचायत बसना के समस्त कर्मचारियों ने शुभकामनायें दी है। पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष नरेश पटेल ने नये सीईओ को बधाई दी है और कहा कि बसना क्षेत्र के पंचायतों का काम तीव्र गति से से होगा।



