गरियाबंद। स्थानीय साईं मंदिर प्रांगण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर पंचायत गरियाबंद का बैठक आहूत किया गया । इस अवसर पर प्रवास में पहुँचे मुख्य वक्ता अभाविप मध्य क्षेत्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री सम्मानीय चेतस सुखड़िया ने अपने उदबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा की विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन में विद्यार्थियों को सदस्य बनाने हेतु दायित्ववान कार्यकर्ता गाँव- गाँव में प्रवास कर संगठन का विस्तार करें । सदस्यता अभियान एवं आयाम कार्य करने संकल्प लेकर मिलकर व्यापक वृहद स्तरों में विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में छात्रहितों में कार्य करने को प्रेरित किया गया।
अभाविप प्रदेश मंत्री छ.ग. शुभम जायसवाल, जिला संयोजक अनंत सोनी,नगर मंत्री शैलेन्द्र देवांगन, नगर अध्यक्ष शुभम वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोमी सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा साहू, दीपक सिन्हा, पूर्व छात्रा प्रमुख प्रतिक्षा यादव, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख कीर्तिका साहू, कार्यालय मंत्री यश सिन्हा, कोष प्रमुख आनंद भट्ट, महाविद्यालय प्रमुख विजय राजपूत, सह महाविद्यालय प्रमुख जयप्रकाश कुटारे, विद्यालय प्रमुख शिवांक त्रिपाठी, सह विद्यालय प्रमुख प्रवीण सिन्हा, SFS प्रमुख राहुल वर्मा, SFD प्रमुख खिलेंद्र सिन्हा, नगर कार्यकारिणी सदस्य राजा दुबे, ललित चेलक, नवीन सिन्हा, सौरभ साहू, ताराचंद सिन्हा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।