बसना। छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले की बसना तहसील के निकट ग्राम गढ़फुलझर जहां सिक्खों के पहले गुरू श्री गुरूनानक देव जी अमरकंटक से जगन्नाथ पुरी तक की अपनी यात्रा के दौरान पहुंचे थे और 2 दिनों तक विश्राम किया था। आज महासमुंद संभाग के सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिक्ख समाज की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें महेंद्र सिंह छाबड़ा, जो वर्तमान में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक भी हैं, को सर्वसम्मति से गुरूद्वारा श्री नानक सागर साहिब तीर्थस्थल निर्माण समिति के अध्यक्ष पद कि जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, एवं (सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक) को बनाया गया है। महासचिव मनजीत सिंह सलूजा बसना, उपाध्यक्ष द्वय हरजिन्दर सिंह अरजू गढफुलझर, लालसिंह छाबड़ा बसना, सचिव महिपाल सिंह जटाल गढफुलझर, कुलवंत सिंह खनूजा पिथौरा, सहसचिव द्वय जसपाल सिंह जटाल गढफुलझर, रंजीत सिंह आहूजा सरायपाली, कोषाध्यक्ष तेजपाल टूटेजा बसना एवं मीडिया प्रभारी मनजीत सिंह छाबड़ा बसना को बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य में जगजीत सिंह माटा पिथौरा, त्रिलोक सिंह अजमानी पिथौरा, जसबीर सिंह गढ़फुलझर, गुरूबख्श सिंह सलूजा
बसना, प्रीतपाल सिंह उपबेजा सराईपाली, जसबीर सिंह मक्कड़ महासमुंद, सुरजीत सिंह चावला महासमुंद, दिलीप सिंह सलूजा झलप, वरयाम सिंह सलूजा झलप, सुरजीत सिंह नारंग छिलपावन, रिंकु ओबेराय रायपुर, लखबीर सिंह छाबड़ा बागबाहरा, हरमीत सिंह बग्गा बागबाहरा, नवनीत सिंह सलूजा बागबाहरा, अमित सिंह आहूजा सराईपाली, जगपाल सिंह जटाल गढफुलझर, जितेन्द्र सिंह जटाल गढफुलझर, तरसेम सिंह जटाल गढफुलझर, अरविंद छाबड़ा बागबाहरा, रोमी सलूजा सराईपाली समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश की सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटीयों के साथ सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को भी शामिल किया है।
नानक सागर तीर्थस्थल निर्माण समिति के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा ने कहा कि शीघ्र ही तीर्थस्थल निर्माण के लिये ड्राईंग डिजाइन तैयार कर पूरी कार्ययोजना बनाई जाएगी और शीघ्र ही पूरे प्रदेश के गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटीया सभी सामाजिक संगठनों की बैंठक रायपुर में आयोजित की जाएगी और चर्चाकर कार्ययोजना की शुरूवात की जायेगी। उक्त जानकारी मनजीत सिंह छावड़ा मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।