छत्तीसगढ़ मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर जिला बलौदा बाजार बसपा के जिला अध्यक्ष जीवराज रात्रे ने मनरेगा अधिकारी कर्मचारी महासंघ का समर्थन किया। जनपद पंचायत बिलाईगढ मनरेगा कर्मचारियों की मांग है कि, छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए
एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के आधार पर पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जावे बसपा जिला अध्यक्ष जीवराज रात्रे ने कहा कि, इनकी मांग जायज है प्रदेश सरकार ने घोषणा किया था, सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर आपका नियमितीकरण हो जाएगा लेकिन यह घोषणा पत्र झूठा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार आने से इन सभी मनरेगा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, हम इन कर्मचारियों का समर्थन करते हैं। बिलाईगढ़ में किए जा रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया मनरेगा अधिकारी कर्मचारी महासंघ बिलाईगढ अविनाश पैकरा महावीर भारद्वाज मीरा नाग जोशी प्यारे लाल भानु बुधराम आदि ने आभार व्यक्त किया