फुलझर राज झेरिया यादव समाज की बैठक संपन्न - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 17, 2023

फुलझर राज झेरिया यादव समाज की बैठक संपन्न

 



बसना- बसना में फुलझर राज झेरिया यादव समाज की केंद्रीय ट बैठक टिकरापारा बसना में आहूत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण राधा जी के पुजा अर्चना करने के पश्चात् बैठक प्रारंभ हुआ। बैठक में सामाजिक बंधुओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया कि फुलझर राज झेरिया यादव समाज का महासभा तहसील सरायपाली के अंतर्गत ग्राम केना में 26.02.23दिन रविवार को होगा। फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव ने बताया की 26 फरवरी दिन रविवार को होने वाले  महासभा में कम से कम 25 से 30 हजार यादव बंधू एकत्रित होंगे । परसकोल परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र यादव  ने कहा कि इस बार महासभा कार्यक्रम में युवाओं का संख्या अधिक से अधिक रहेगा और युवाओं को समाज में सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा। आज के बैठक में  मुख्य रूप से फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव  फुलझर राज सचिव संतलाल यादव, फुलझर राज संरक्षक जगन्नाथ यादव , फुलझर राज कोषाध्यक्ष बाबूलाल यादव, फुलझर राज प्रवक्ता परदेशी यादव, सरायपाली मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल यादव,  बसना संरक्षक खूलू राम यादव, संगठन मंत्री प्रवीण यादव, सरायपाली शहर अध्यक्ष जेपी यादव, परसकोल परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष गण बालकराम यादव,कुंजराम यादव, सादराम यादव, चिंता राम यादव,सुरेंद्र यादव, गंगाधर यादव, गुडित लाल यादव, आनंद यादव , जोतराम यादव, सुरेंद्र यादव,जीत यादव,भुजबल यादव,तिरीत लाल यादव, मनोहर यादव, पुरंदर यादव, एवं समाजिक बंधू उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer