सद्गुरु कबीर साहेब जी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 29, 2023

सद्गुरु कबीर साहेब जी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 


शिवरीनारायण - परम पूज्य आदसतकबीर साहेब जी की भव्य शोभायात्रा शबरी माता की नगरी में शिवरीनारायण में निकाली गई।

   बता दें कि शोभायात्रा सद्गुरु कबीर आश्रम से प्रारंभ होकर नगर का भ्रमण करते हुए महानदी के किनारे पहुंच कर कबीर पंथ के अनुयायी सद्गुरु कबीर साहेब जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर साहेब बंदगी साहेब के जय घोष के साथ मानिकपुरी पनिका समाज ने महानदी मैंया को पुष्प अर्पित किया। 

   प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी सत्य निज नाम बोध संस्थान रांछा -पोंड़ी के मठाधीश पूज्य संत कबड्डी दास साहेब के सानिध्य में शोभायात्रा में हजारों की संख्या कबीर पंथी शामिल हुए।

   शोभायात्रा में उड़ीसा का घंटा बाजा नागरिकों को आकर्षित कर रहा था।डी जे की धुन में कबीर भजन से शहर का वातावरण कबीर मय हो गया। सद्गुरु कबीर गुरूद्वारा के सामने घाट पर ध्वज फहराने के उपरांत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं लोक कल्याण की कामना करते हुए जगन्नाथ पुरी धाम की स्तुति वंदना कर श्रध्दा सुमन महानदी मैय्या की पावन जलधारा में अर्पित किया गया। शिवरीनारायण नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने संत कबड्डी दास साहेब शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मानिकपुरी पनिका समाज के पदाधिकारियों ने भी संत कबड्डी दास साहेब का स्वागत किया गया। कबीर पंथियों की मांग पर महानदी घाट को नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा संत कबीर घाट एवं सत्संग भवन को कबीर सत्संग भवन बनाये जाने की घोषणा की। उक्त कार्यक्रम में मंगलम साहेब दुर्ग,महंत लतेल दास,डॉ एम डी मानिक बिलासपुर, विजय दास, बरगढ़ उड़ीसा,शत्रुघन दास अध्यक्ष कबीर आश्रम शिवरीनारायण, तुलसी दास चांपा जांजगीर, अधिवक्ता जी डी मानिकपुरी, हरिचरण मानिकपुरी भाटापारा,मोतीदास मानिकपुरी, जगदीश दास राजन,मयादास टांडिया गुरूजी, सेवक दास दीवान जिलाध्यक्ष महासमुन्द,अमीर दास, राघवेन्द्र मानिकपुरी,नेमीदास,शीलवर्धन टांडिया, गुणसागर दास सहित कबीर पंथ के अनुयायी हजारों की संख्या में शामिल हुए।

Post Bottom Ad

ad inner footer