बसना - पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष सेवक दास दीवान ने प्रदेश महासचिव प्रवीण खरे की अनुशंसा पर जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है।
बता दें कि युवा पत्रकार प्रकाश सिन्हा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पत्रकार साथियों के हित संवर्धन और सुरक्षा एवं संघ को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उक्त अवसर पर ऋषिकेशन दास प्रदेश सह सचिव, जयकुमार सारथी जिला सचिव महासमुंद, प्रकाश पटेल संभागीय उपाध्यक्ष रायपुर उपस्थित रहे। प्रकाश सिन्हा को प्रदेश संगठन सचिव बनाये जाने पर आर बी वर्मा,मनोज गोयल, उत्तर कुमार कौशिक,बसंत साव,मयंक गुप्ता, भूषण साहू, हरदीप सिंह रैना, देवराज साहू, लोचन चौहान, रूबी सिंह ठाकुर,जीवन ध्रुव, देवेंद्र काले, मनोज गोस्वामी के अलावा महासमुन्द जिला सहित प्रदेश के पत्रकार साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।