बसना - क्लीन टायलेट कैम्पेन के तहत नगर पंचायत सी एम ओ सूरज सिदार के दिशा निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मियों व महिला स्व सहायता समूह के द्वारा निरीक्षण कर ग्रेडिंग किया गया। स्कूल के बच्चों एवं महिला मंडल को स्वच्छता अभियान के तहत् शौचालय के उपयोग और उनके फायदे के बारे में जानकारी अवगत कराया गया। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा सभी सार्वजनिक शौचालय की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत को स्वच्छ बनाना और सफाई के अच्छे प्रथाओं को प्रमोट करना है। स्वच्छ अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे जागरूकता बढ़ाता है। स्वच्छता मानव समुदाय का एक आवश्यक गुण है यह हमे बहुत सारी बीमारियों से बचाता है। स्वच्छता अपनायें बीमारी दूर भगायें। स्वच्छता एक स्वस्थ और आनंदमय जीवन की ओर ले जाता है। क्यों कि यह हमे विभिन्न बीमारियों से बचाता है। नगर पंचायत बसना के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत् सार्वजनिक सह शौचालय का भ्रमण किया गया।