रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा का बसना नगर आगमन पर किया गया भव्य स्वागत - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 4, 2024

रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा का बसना नगर आगमन पर किया गया भव्य स्वागत

 


बसना - बसना क्षेत्र के माटी पुत्र पुरन्दर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर का बसना नगर प्रथम आगमन पर बाजे गाजे, आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

    बता दें कि पुरन्दर मिश्रा विधायक के आगमन को लेकर बसना शहर को दुल्हन की तरह से सजाया गया था। बसना शहर के मुख्य मार्ग, जगदीशपुर रोड, पदमपुर रोड के अलावा शहर प्रत्येक खंभो पर स्वागत बैनर, होर्डिंग्स, फ्लैक्स, स्वागत द्वार लगाकर भव्य तरीके से सजाकर अपने चहेते लोकप्रिय नेता का हार्दिक अभिनन्दन किया गया। रायपुर रोड फोरलेन से स्वागत जूलूस प्रारंभ होकर जनपद चौक होते हुए बस स्टैंड से भाजपा नेता सरिन्दर सिंह मन्नू के कार्यालय पहुंचा। सरिन्दर सिंह मन्नू ने अपने समर्थकों के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। भाजपा नेता मन्नू के कार्यालय और एहसान दानी के प्रतिष्ठान पर पुरन्दर मिश्रा को लड्डुओं से तौला गया। विधायक पुरन्दर मिश्रा के बसना नगर प्रथम आगमन पर ब्राह्मण समाज, कोलता, मुस्लिम समाज, मानिकपुरी पनिका समाज,यादव समाज के अलावा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने हार्दिक अभिनन्दन व स्वागत किया। विधायक पुरन्दर मिश्रा जैसे ही शहीद वीर नारायण सिंह चौक सभास्थल पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, विष्णुदेव साय जिन्दाबाद, पुरन्दर मिश्रा जिन्दाबाद के नारे लगे। बसना के माटी पुत्र पुरन्दर मिश्रा को विधायक के रूप में देखकर हर्ष का माहौल रहा।

   विधायक पुरन्दर मिश्रा ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बसना क्षेत्र की माटी में पैदा हुआ और समाज सेवा का कार्य करते हुए आप सभी के सहयोग से राजनीति में स्थान मिला। जनता जनार्दन के आशिर्वाद से विधायक बनकर आम जनता की सेवा करने का सुअवसर मिला है। रायपुर उत्तर से विधायक अवश्य बना परंतु बसना की पावन भूमि से राजनीति की शुरुआत हुई है।इसे मैं कभी नहीं भुला सकता। बसना क्षेत्र के समस्त समाज, सम्माननीय जनता, पत्रकार भाईयों का जो सहयोग मिला। मैं सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूं। मेरे लायक जो भी कार्य बसना क्षेत्र के लिए उसे मैं अवश्य पूरा करूंगा। विधायक मिश्रा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से जिताया है उसी तरह सामने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाकर नरेन्द्र मोदी की सरकार बनानी है। अबकी बार 400 पार के नारे को पूर्ण रूप से सार्थक करना है।सभा को श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जिलाध्यक्ष भाजपा, भाजपा नेता सरिन्दर सिंह मन्नू,सदन महाराज,गुणनिधि मिश्रा, जीतेन्द्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। स्वागत समारोह का संचालन पूर्णानंद मिश्रा ने किया।

    उक्त अवसर पर भाजपा नेता सरिन्दर सिंह मन्नू, अनिल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष बसना,भगतराम वाधवा,एहसान दानी, सुवर्धन प्रधान,कृष्ण कुमार साहू , जीतेन्द्र कश्यप,दीपेश मिश्रा,मुजम्मिल कादरी, उसतराम पटेल, सावित्री डड़सेना,नवीन साव, नंदकुमार चौधरी, नरेन्द्र यादव, दुर्गाप्रसाद दुबे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,समर्थक उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer