अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की पावन धरा पर महिला शक्ति के मध्य आना सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल के विकास के लिए की बड़ी घोषणाएं* *सभी जिलों में बनेंगे दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र* *मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस जवानों से सुनी संघर्षों और वीरता की गाथा* - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 9, 2024

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर की पावन धरा पर महिला शक्ति के मध्य आना सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *मुख्यमंत्री ने बस्तर अंचल के विकास के लिए की बड़ी घोषणाएं* *सभी जिलों में बनेंगे दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र* *मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस जवानों से सुनी संघर्षों और वीरता की गाथा*

 


 

       दंतेवाड़ा 8 मार्च 2024।  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर की महिला शक्ति के मध्य उपस्थिति को स्वयं का सौभाग्य बताया। शुक्रवार को जावंगा एजुकेशन सिटी स्थित सभागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी शक्तिपीठ में जाकर माता के आशीर्वाद का सौभाग्य मिला। मां दंतेश्वरी की कृपा से बस्तर अपनी महिला शक्ति के लिए प्रसिद्ध है। बस्तर की वीरांगनाएं विपरीत परिस्थितियों में भी समाज और देश की रक्षा के लिए डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर फाईटर्स, दंतेश्वरी फाइटर्स, सीआरपीएफ सहित विभिन्न सुरक्षा बलों में पूरी दक्षता के साथ अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बस्तर फाईटर्स और दंतेश्वरी फाइटर्स में तैनात महिला पुलिस जवानों से उनके संघर्षों और वीरता की गाथा सुनकर उत्साह वर्धन किया।

       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में सेवा देने का कार्य बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। यहां के घने जंगल, नदी-नाले, गुफाओं के बीच सुरक्षा बलों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों का कार्य और भी अधिक कठिनाई भरा कार्य है, किन्तु महिला शक्तियां यहां साहस और वीरता की प्रतीक हैं।

Post Bottom Ad

ad inner footer