मोदी सरकार में सौ में पूरे सौ रूपये जमीन पर पहुंचता है=राजनाथ सिंह आदिवासियों का कल्याण सिर्फ भाजपा सरकार में संभव"* मोदी के डिजिटल इंडिया में बस्तर के आदिवासी भी मोबाइल और नेट बैंकिंग कर रहे हैं *"75 साल में कांग्रेस की कोई भी सरकार ऐसी नहीं जिसने घोटाला न किया हो - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 13, 2024

मोदी सरकार में सौ में पूरे सौ रूपये जमीन पर पहुंचता है=राजनाथ सिंह आदिवासियों का कल्याण सिर्फ भाजपा सरकार में संभव"* मोदी के डिजिटल इंडिया में बस्तर के आदिवासी भी मोबाइल और नेट बैंकिंग कर रहे हैं *"75 साल में कांग्रेस की कोई भी सरकार ऐसी नहीं जिसने घोटाला न किया हो




दंतेवाड़ा : 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होना है। इस सीट से महेश कश्यप भाजपा प्रत्याशी हैं। चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में विशेष उत्साह है। लोकसभा चुनाव को लेकर दंतेवाड़ा के गीदम में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर  राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय के बाद बस्तर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का अवसर मिल रहा है। आपकी ओर से जो स्नेह मिला वह अभिभूत करने वाला है। यह मां दंतेश्वरी की धरती है। भगवान राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना तो पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मुझे पार्टी ने प्रभारी बनाकर भेजा गया था। लोग कहते थे कि यहां कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। लेकिन जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। यहां 20 साल में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही है। बीच में जनता ने थोड़ा स्वाद बदलने के लिए कांग्रेस को एक अवसर दिया, लेकिन उन्होंने जो कुछ किया वह किसी से छिपा नहीं। यही वजह है कि एक बार फिर जनता ने भाजपा को भरपूर स्नेह दिया। जनता को पता है कि राज्य और देश का विकास कोई कर सकता है तो वह भाजपा है। 

श्री राजनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार जब भी कहीं आती है तो घोटालों की बाढ़ आ जाती है। आप लोगों ने देखा छत्तीसगढ़ में एक बार कांग्रेस की सरकार क्या बनी यहां गोबर में घोटाला कर डाला। 

Post Bottom Ad

ad inner footer