लोकसभा चुनाव को लेकर विधायक ने ली भाजपा पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 10, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर विधायक ने ली भाजपा पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक

 



बसना- विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के विधायक जनसंपर्क कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक ली गई। बैठक में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों को चुनावी टीप्स दिए तथा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी की जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान गांव गांव जाकर आमजनता को मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से जानकारी देते हुए भाजपा को वोट देने के लिए अपील करने का निर्णय लिया गया तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। 

         बैठक में लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा,उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल,जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,माधव साव, हरप्रसाद पटेल, कृष्ण कुमार साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल,महामंत्री इंदल बरिहा, राजकुमार पटेल, मनोज बारीक, जन्मजय साव मंडल महामंत्री बसना, प्रहलाद साहू मंडल महामंत्री गढफुलझर, व्यापारी संघ प्रकोष्ठ मुरारी अग्रवाल,  प्रदीप दास राजन, विजय पटेल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,पार्षद डेनियल पीटर, महेन्द्र सिंह अरोरा पार्षद, विनिता पवन अग्रवाल पार्षद, मनोज अग्रवाल, विकास वाधवा, निर्मलदास, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, नवीन साव, राधेश्याम नायक, डॉ गजानंद अग्रवाल,विजय पटेल आदि उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

ad inner footer