रायपुर - आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर धरना देकर प्रदर्शन किया जायेगा।
बता दें कि शिवसेना छत्तीसगढ़ के आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना स्थल बूढ़ा तालाब के पास धरना देकर प्रदेश सरकार को अवगत कराया जायेगा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार करेंगे। धरना प्रदर्शन में शामिल होने पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में शिव सैनिक शामिल होंगे। शिवसेना अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने जा रही है जिसमें भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये।देश में समान नागरिक संहिता लागू किया जाये।देश में नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 लागू किया जाये। जनसंख्या नियंत्रण हेतु दो बच्चों से ऊपर होने पर उस परिवार का स्वास्थ्य, स्कूल, राशनकार्ड,गैस कार्ड में उनको सरकारी लाभ न दिया जाये।देश में हो रहे धर्मांतरण को तत्काल प्रभाव से बंद किया जावे। प्रदेश में रोहिंग्या मुसलमान के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाये। प्रदेश सभी धार्मिक स्थल किसी भी धर्म का हो जहां ध्वनि यंत्र का उपयोग किया जाता हो। ध्वनि यंत्र मानक क्षमता माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार तय किया जाये। प्रदेश में हो रहे गौ तस्करी को पूरी तरह से बंद किया जावे। गौ हत्या करने वाले के विरुद्ध 302 का मुकदमा दर्ज किया जाये।
महासमुन्द जिले से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में 20 जून को धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।