बसना - छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय के द्वारा जन समस्या निवारण हेतु जन सुराज अभियान 27 जुलाई से प्रारंभ हुआ है जिसका समापन 10 अगस्त को होगा। नगर सुराज अभियान कार्यक्रम में डॉ संपत अग्रवाल विधायक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।इसी तारतम्य में नगर पंचायत बसना के द्वारा प्रत्येक वार्डो में लगातार जन समस्या निवारण हेतु जन सुराज अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डो मे राशनकार्ड,पेंशन,नल सफाई , निर्माण कार्य हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।आज तक 998 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमें 153 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। राशन कार्ड में नाम जोड़ने,पेंशन प्रकरण ,नल सफाई से संबंधित आवेदन पर तत्काल निराकरण किया जा रहा है। नगर सुराज अभियान में नगर वासियों, जनप्रतिनिधि गणों के द्वारा उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाया जा रहा है। वार्ड वासी जन समस्या निवारण शिविर का लाभ ले रहे हैं। उक्त जानकारी नगर पंचायत के सी एम ओ सूरज सिदार के द्वारा दी गई।