*बारसूर में हुआ डेनेक्स फैक्ट्री का शुभारंभ** **विधायक एवं कलेक्टर ने महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति बढ़ाया हौसला** **आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को करें प्रेरित - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 9, 2025

*बारसूर में हुआ डेनेक्स फैक्ट्री का शुभारंभ** **विधायक एवं कलेक्टर ने महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति बढ़ाया हौसला** **आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं को करें प्रेरित

 


दंतेवाड़ा। आज बारसूर नगर पंचायत अंतर्गत पूर्व मे क्षतिग्रस्त हुए डेनेक्स फैक्ट्री का पूर्ण मरम्मत कर पुनः शुभारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओं को लगन और मेहनत से अपने कार्य को अंजाम देने का हौसला देते हुए कहा कि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के समक्ष मिसाल कायम करें। कलेक्टर ने इस दौरान महिलाओं से रूबरू होते हुए कहा कि जिला प्रशासन डेनेक्स फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओं के हितों के संबंध में हर संभव प्रयास करेगा। साथ ही यहां निर्मित परिधानों की मार्केटिंग के संबंध में नये कार्ययोजना तैयार करने संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने यहां अतिरिक्त बस की आवश्यकता को देखते हुए एक बस उपलब्ध कराने पर भी सहमति दी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इस फैक्ट्री में पुरुष परिधानों ही बनाये जा रहा है तथा 100 महिलाएं यहां कार्यरत है।

Post Bottom Ad

ad inner footer