देश में कोरोना : एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 संक्रमित बढ़े - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 7, 2020

देश में कोरोना : एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 संक्रमित बढ़े

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार 622 हो गई है। Covid19india.org  और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 मरीज बढ़े। वहींं, 5490 ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। अनलॉक -1 में राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। इसके साथ, उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार 103 से ज्यादा हो गए। आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण प्रवासियों की वजह से भी बढ़ा है। 2500 से ज्यादा प्रवासी संक्रमित मिले हैं। राज्य में 15 लाख से भी ज्यादा प्रवासी और मजदूर अलग-अलग राज्यों से लौट चुके हैं। इनके लिए केंद्र सरकार ने एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं।

Post Bottom Ad

ad inner footer