देश में पहली बार एक दिन में 11 हजार 156 मरीज बढ़े, अब तक 2.87 लाख केस - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 11, 2020

देश में पहली बार एक दिन में 11 हजार 156 मरीज बढ़े, अब तक 2.87 लाख केस

नई दिल्ली. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 87 हजार 155 हो गई है। 24 घंटे में 11 हजार 156 से ज्यादा मरीज मिले। इससे पहले 7 जून को सबसे ज्यादा 10 हजार 884 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उधर, उत्तरप्रदेश में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब वह संक्रमितों की संख्या के मामले में देश का पांचवां राज्य बन गया है। यहां गुरुवार सुबह तक 11 हजार 610 केस हो गए।
इस बीच, अच्छी खबर यह हैं कि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को 6326 मरीज ठीक हुए। अब तक देश में 1 लाख 40 हजार 979 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। उधर, मध्यप्रदेश में भी अब 10 हजार से ज्यादा केस हो गए हैं। वह छठवां ऐसा राज्य बन गया है, जहां सबसे ज्यादा केस हैं।

Post Bottom Ad

ad inner footer