प्रदेश में आज अभी तक 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 20, 2020

प्रदेश में आज अभी तक 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हर दिन नए मरीजों की पहचान हो रही है। आज अभी तक सुकमा में 3, राजनांदगांव में 11 और नारायणपुर में 4 नए मरीज मिले हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ—साथ अब नक्सल मोर्च पर तैनात जवान भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

राजनांदगांव में फिर मिले नए मरीज

जिले में आज 11 और नए मरीज मिले हैं। जानकारी के अनुसार सभी मरीज गंज चौक के पास के रहने वाले हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गंज चौक सहित आसपास के एरिया को सील किया गया है।

आईटीबीपी के चार जवान पाए गए संक्रमित

नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में आईटीबीपी 4 और जवानों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। 4 जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की है। बताया जा रहा है कि पूर्व में संक्रमित मिले 2 मरीजों के संपर्क में आने से 4 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।

सुकमा में 3 जवान पाए गए पॉजिटिव

जिले में सीआरपीएफ के तीन जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कलेक्टर चंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Post Bottom Ad

ad inner footer