देश में 2 लाख पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 2, 2020

देश में 2 लाख पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 5 हजार 147 हो गई है। मंगलवार को दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया (एएआई) के 4 कर्मचारी संक्रमित मिले। राजीव गांधी भवन में एएआई के आफिस को 4 जून तक सील कर दिया गया। उपराज्यपाल अनिल बैजल के आफिस में 13 लोग भी पॉजिटिव मिले। उधर, केरल और बंगाल में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मंगलवार को महाराष्ट्र में 2287, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, राजस्थान में 171, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137, आंध्रप्रदेश में 115, केरल में 86 और उत्तराखंड में 40 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 पर पहुंच गई है। इनमें 97 हजार 581 एक्टिव केस हैं। वहीं, 95 हजार 526 ठीक हो गए। 5598 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में लौटी रौनक
कोरोना लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दे दी है। अनलॉक वन के तहत चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग जगहों पर कारोबार शुरू किया जा रहा है। दिल्ली का सरोजिनी मार्केट भी मंगलवार को खुला नजर आया। हालांकि आम दिनों की तरह यहां भीड़ नजर नहीं आई। वहीं, करीब तीन महीने के बाद दुकानें खोलने पहुंचे दुकानदार भी एहतियात बरतते हुए नजर आए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजधानी में दुकानें और बाजार खोलने की बात कही थी।

Post Bottom Ad

ad inner footer