साय के नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ करेंगे काम
सुनील यादवगरियाबंद। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुसाय को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले के भाजपा नेताओंं के द्वारा उन्हे बधाई दी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि पूर्व मंत्री साय के नेतृत्व में भाजपा नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। नए प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन पार्टी को नई ऊचाईयो तक ले जाएगा। गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि पूर्व मंत्री साय के नेतृत्व में पार्टी सशक्त होकर काम करेगी।
श्री साय के रानजीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।
इसके अलावा जिले से पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू,विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने बधाई दी हैं।