जिला मुख्यालय में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गरियाबंद/आमदी (म) के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित, 3 किमी की परिधि बफर जोन घोषित - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 26, 2020

जिला मुख्यालय में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गरियाबंद/आमदी (म) के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित, 3 किमी की परिधि बफर जोन घोषित

सुनील यादव, गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद/आमदी (म) में कल  तीन नए पॉजिटिव कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि पश्चात कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी छतर सिंह डेहरे ने सम्बंधित क्षेत्र के चिन्हित चौहद्दी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं 3 किमी के दायरे को बफर जोन घोषित किया गया है। गरियाबंद विकासखण्ड के गरियाबंद/आमदी (म) के पूर्व दिशा में बी.आर.सी.सी भवन एवं पेट्रोल पंप के पास, पश्चिम दिशा में सरोज कुंजाम एवं रामराज का घर, उत्तर दिशा में बीएमओ. आॅफिस के पास राम प्रसाद का घर और दक्षिण दिशा में कमार आश्रम छात्रावास एवं जिला अस्पताल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के उक्त चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जायेगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशनुसार आवश्यक सर्विलांस, कान्टेक्ट, ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्यवाही की जायेगी। उक्त कन्टेनमेंट जोन में कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। केवल एक प्रवेश एवं निकास हेतु बैरिकटिंग हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रवेश एवं निकास सहित क्षेत्र की सेनिटाइजिंग व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने गरियाबंद जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी  को दायित्व सौंपा गया है। कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद को दायित्व सौंपा गया है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी गरियाबंद को स्वास्थ्य टीम को दवा, मास्क, पीपीई कीट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बॉयोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग गरियबांद के पर्यवेक्षक श्रीमती शशिबाला मसीह को घरों का एक्टिव सर्विलांस व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को खंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है।  पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव को दुकाने बन्द करवाने और आवागमन प्रतिबंधित करने दायित्व सौंपा गया  है। आर टी ओ निरीक्षक  जितेंद्र भूषण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री संध्या वर्मा को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी गरियाबंद निर्भय साहू संबंधित क्षेत्र के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्यव बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त कार्यो हेतु अन्य स्थानीय अमलों की ड्यूटी लगाने हेतु अधिकृत होंगे।

Post Bottom Ad

ad inner footer