देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार, सिर्फ 9 दिन में ही एक लाख से ज्यादा मरीज बढ़े - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 20, 2020

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार, सिर्फ 9 दिन में ही एक लाख से ज्यादा मरीज बढ़े

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 4 लाख के पार हो गई। सिर्फ 9 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 से 4 लाख हो गया। देश में 11 जून को 2 लाख 98 हजार 289 मरीज थे, जो आज बढ़कर 4 लाख 566 हो गए। मरीजों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। पहले पायदान पर अमेरिका है। यहां 22 लाख 98 हजार 108 मरीज हैं, जबकि ब्राजील (10,38,568) और रूस (5,76,952) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इधर, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सभी कोरोना मरीजों को 5 दिन क्वारैंटाइन सेंटर में रखने का फैसला वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि अब उन्हीं मरीजों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखा जाएगा, जिन्हें क्लीनिकल असेसमेंट के बाद अस्पताल में भर्ती कराने लायक नहीं पाया जाएगा। जिन मरीजों में हल्के लक्षण होंगे, वे पहले की तरह घर में आइसोलेट हो सकेंगे। एक दिन पहले ही उप राज्यपाल ने सभी मरीजों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखने का आदेश जारी किया था। इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी। 

Post Bottom Ad

ad inner footer