रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर बुरी खबर है,राज्य में आज एक ही दिन में 9 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 427 हो गए हैं।
राहत की खबर यह भी है कि 9 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए है। आज मिले 9 मरीजों मिलने से कोरबा में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा आज 3 हो गया है। वहीं बालोद से 3 और बलौदाबाजार से भी तीन नये मरीज मिले हैं। वहीं अच्छी बात ये है कि प्रदेश में अलग-अलग अस्पताल में भर्ती 9 करोना के मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 558 संक्रमित मिले है,जिसमें 130 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।दो की मृत्यु हो चुकी है।शेष 427 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।