दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मेडिकल साइंस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां 30 साल की एक महिला दरअसल में जांच के बाद पुरुष निकली। बीरभूम जिले की 30 वर्षीय एक विवाहित महिला को पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच करने के बाद डाक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जिसे लोग महिला समझ रहे थे वह वास्तव में पुरुष है और उसके अंडकोष में कैंसर है। ये एक विशेष बीमारी से ग्रसित है जो कि सिर्फ कई हजार लोगों में से किसी एक को होती है। दरअसल, ये महिला पिछले नौ साल से शादीशुदा है और कुछ महीने पहले पेट में दर्द की शिकायत लेकर शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल गई थी। यहां डॉक्टरों ने जब उसकी मेडिकल जांच की तो उसमें यह तथ्य सामने आया कि वह महिला असल में पुरुष है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह देखने में महिला है। आवाज, स्तन, सामान्य जननांग इत्यादि सब कुछ महिला के हैं। मरीज एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। जो कि 22,000 लोगों में से एक में पाई जाती है। जिसमें व्यक्ति जेनेटिकली पुरुष होता है लेकिन उसके शरीर के सभी बाह्य अंग महिला के होते हैं।
Post Top Ad
Saturday, June 27, 2020

शादी के 9 साल बाद ‘औरत’ को पता चला कि वो असल में ‘मर्द’ है
Post Bottom Ad

सेवक दास दीवान
संपादक, रिपोर्टर क्रांति
प्रदेश कार्यालय - प्रमोद गुरु बालापीर धाम महादेव घाट रायपुर (छ ग)