आईपीएस नेहा चंपावत छत्तीसगढ़ की पहली महिला गृह सचिव - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 1, 2020

आईपीएस नेहा चंपावत छत्तीसगढ़ की पहली महिला गृह सचिव

रायपुर एसएसपी आरिफ शेख को एसीबी का अतिरिक्त जिम्मेदारी
रायपुर। भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार को 4 आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके बाद आईपीएस नेहा चंपावत को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। नेहा चंपावत छत्तीसगढ़ की पहली महिला गृह सचिव होंगी। वे 2004 बैच की आईपीएस अफसर हैं। हालांकि, उनकी नियुक्ति अस्थाई तौर पर है। अभी आईपीएस अरूणदेव गौतम गृह सचिव का जिम्मेदारी देख रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आईपीएस नेहा चंपावत महासमुंद की पुलिस अधीक्षक और फिर सरगुजा रेंज की डीआईजी भी रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने महिला और स्कूली छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए विशेष कार्य किए। खासकर महिलाओं और लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के साथ ही आत्म सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण भी चलाया था। आईपीएस चंपावत की पहल से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने की शुरूआत भी हुई है।
अब एसएसपी के साथ ईओडब्ल्यू की भी जिम्मेदारी
रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख के कद
को बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ईओडब्ल्यू और एसीबी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है। अभी तक ईओडब्लू (राज्य आर्थिक अपराध शाखा) संभाल रहे आईपीएस जीपी सिंह को वापस गृह विभाग भेजा गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में ही एडीजी की पदस्थ किया गया है।
जबकि आईजी पुलिस मुख्यालय आईपीएस प्रदीप गुप्ता को अस्थाई तौर पर संचालक, लोक अभियोजन नियुक्त किया है। इसके साथ उन्हें संचालक, राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला का अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। अभी तक राज्य न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला का भी प्रभार आईपीएस गुरजिंदर पाल सिंह के पास था। 

Post Bottom Ad

ad inner footer