सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देश के जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया : संजय श्रीवास्तव - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 7, 2020

सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देश के जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया : संजय श्रीवास्तव

पत्रकारो से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव।
सुनील यादव
गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली रहा है। इस एक साल में केन्द्र सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए तो कई उपलब्धियो सरकार के खाते में दर्ज हुई। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ देश को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के जन आकांक्षाओ को पूरा करने का काम किया। आज भारत आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की नई ऊचाईयो को छुने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोविड 19 और अम्फान जैसे चुनौतीपूर्ण संकट की घड़ी में भी सरकार ने इससे निपटने बेहतर प्रबंधन किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के सुरक्षा कवच और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना इस दुख और विपदा से देश को बाहर निकालने में सशक्त आधार बनेगी। उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने केन्द्र सरकार के एक साल पूरा होने पर भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होने केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियां और ऐतिहासिक फैसलो को गिनाते हुए कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया उसका मोदी सरकार ने पूरी कर्तव्यता और निष्ठा के साथ पालन किया। एक साल में सरकार ने जम्मूकश्मीर से धारा 370 हटाई, आर्टिकल 35 ए हटा कर दो नए केन्द्र शासित राज्य बनाए और उनके विकास का मार्ग प्रशस्त किया, नागरिकता संसोधन बिल के पास होने से पाकिस्तान, अफगास्तिान, बाग्लादेश में सताए हुए अल्पसंख्यको और शरणार्थियो को शरण देने के रास्ते खुले, वहीं राम मंदिर नवनिर्माण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ। इसके अलावा करतारपुर गलियारा, ब्रु-रियांग समझौता, बोड़ो समझौता भी इस एक साल में किया गया। दूसरी ओर आयुष्मान योजना से 1 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवार को लाभ मिला, अटल पेंशन योजना से 2.23 करोड़ लाभावित हुए। संकट के समय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ का पैकेज देश को दिया जिसमें 80 करोड गरीबो को पांच महिने तक हर माह पांच किलो गेहू/चांवल प्रति परिवार एक किलो दाल मुफ्त मिलेगी। 20 करोड़ महिलाओ के जनधन खाते में तीन माह तक हर माह पांच सौ रूपए पहुचे, मनरेगा की मजदुरी 182 से बढ़़ाकर 202 रूपए की गई। 3 करोड गरीब नागरिको, गरीब विधवाओं, व दिव्यांग गरीबो को एक हजार रूपए अनुग्रह राशि, पीएम किसान कल्याण योजना के तहत अप्रैल के पहले सप्ताह में 8.7 करोड़ किसानों के खाते में प्रत्येक में दो हजार रूपए डाले गए। सरकार ने कृषि, मतस्य और पशुपालन के अवसंरचना को मजबुत किया। खनिज और वाणिज्यिक क्षेत्र में संरचनात्मक सुधार किए।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री
वास्तव ने कहा कि कोरोन संकट में भी आज भारत की स्थिति अन्य देशो से बेहतर है। सही समय पर जनता कर्फ्यु और लाकडाउन कर मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित रखा। 3840 स्पेशन श्रमिक ट्रेन चलाकर प्रवासी मजदुरो को उनके घर तक पहुचाया, 30 देशो में फसे 72500 लोगो सुरक्षित वापस देश लाए। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरगामी सोच से ही संभव हुआ है। इस दौरान भाजपा पूर्व अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन, गरियांद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके व वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल भी मौजुद थे। 

Post Bottom Ad

ad inner footer