भाजपा नेताओं ने घर घर जाकर लोगों को बांटा पीएम का लिखित पत्र, गिनाई एक साल की उपलब्धियां - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 7, 2020

भाजपा नेताओं ने घर घर जाकर लोगों को बांटा पीएम का लिखित पत्र, गिनाई एक साल की उपलब्धियां

संजय ने किया भाजपा के राष्ट्रीय अभियान का गरियाबंद में शुभारंभ, 28 जून को भाजपा की आनलाइन वर्चुअल रैली



सुनील यादव
गरियाबंद। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने रविवार को गरियाबंद नगर में केन्द्र सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पत्र को जनता तक पहुचाने व केन्द्र सरकार की उपलब्धियो से जनता को अवगत कराने के अभियान की विधिवत शुरूआत की। इस दौरान उन्होने भाजपा पदाधिकारियो के साथ मिलकर नगर के वार्ड क्रमांक 12 के कई घरो में प्रधानमंत्री का लिखित पत्र व केन्द्र सरकार के एक साल के उपलब्धियो का पाम्पलेट बांटा और लोगो को केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियो से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि ये दोनो पत्र जिले के सभी नव मंडलो में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुए घर घर जाकर बांटे जायेंगे। इस अभियान के तहत भाजपा ने देश में 10 करोड़ लोगो तक पहुचने का लक्ष्य रखा है। इसके पूर्व उन्होने सांई मंदिर प्रांगण भाजपा पदाधिकारियो की बैठक लेकर उन्हे भाजपा के राष्ट्रीय अभियान से अवगत कराया। बैठक में उन्होने प्रधानमंत्री के पत्र और उपलब्धियो वाले पाम्पलेट को बुथ स्तर तक हर घर तक पहुचाने का लक्ष्य दिया है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार के एक साल पूरा होने पर भाजपा 28 जून को सिस्को मीटिंग एप्प पर अब तक की सबसे बड़ी आनलाइन वर्चुअल रैली करने जा रही है। इसमें जिले के प्रत्येक मंडल से कम से कम पांच सौ लोगो को जोड़ना है। उन्होने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल क्षेत्र में यह मीटिंग एप्प अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को डाउनलोड करायेंगें इसके लिए आईटीसेल के पदाधिकारियों की मदद ले। बैठक के बाद प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सभी भाजपा पदाधिकारियो को आत्मनिर्भर भारत, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका व कोविड 19 के फैलने से बचाव के सावधानियां एवं स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतो का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन, नपा उपाध्यक्ष एवं गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आशीष शर्मा, भाजयुमो अजय रोहरा, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष डॉ प्यारेलाल सोनकर, पांडुका मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, पूर्व नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, रेणुका साहू, बिन्दु सिन्हा, अनुप भोसले, कमलेश साहू, आसिफ मेमन, प्रकाश यादव, फारूख चैधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।

Post Bottom Ad

ad inner footer