सामान खरीदने के बहाने हटरी बाजार में नकली नोट खपाता था ये डॉक्टर जाली नोट - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 26, 2020

सामान खरीदने के बहाने हटरी बाजार में नकली नोट खपाता था ये डॉक्टर जाली नोट

दुर्ग। नकली छापकर बाजार में खपाने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर क्लिनीक चलाता है और प्रिंटर से नकली नोट छापकर मार्केट में सामान खरीदकर उसे खपाता था। मामले की जानकारी होने पर व्यापारियों ने आरोपी डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के घर और क्लीनिक से नकली नोट जब्त किया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। मिली जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दिनेश हीरा गया नगर इलाके में अपनी क्लिनीक खोल रखा है। क्लिनीक की आड़ में डॉक्टर प्रिंटर से नकली नोट छापकर सामान खरीदने के बहाने अनाज लाइन में खपाता था। आज भी आरोपी दिनेश हीरा हटरी बाजार में नकल नोट खपाने निकला था, इसी दौरान एक व्यापारी ने नकली नोट की पहचान कर ली। इसके बाद व्यापारियों ने आरोपी डॉक्टर को सिटी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

Post Bottom Ad

ad inner footer